अरब सागर में भारतीय नौसेना की बड़ी सफलता, समुद्री लुटेरों से जहाज 'अज़िनी' के 20 क्रू मेंबर्स रेस्क्यू

feature-top

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि भारतीय नौसेना ने अरब सागर में, मुंबई से 3,000 किलोमीटर से भी अधिक दूर, 48 घंटे चले एक बेहद सुनियोजित अभियान में 'अज़िनी' नामक मछली पकड़ने वाले जहाज के सभी 20 चालक दल के सदस्यों को समुद्री लुटेरों के चंगुल से बचा लिया है।

यह अभियान 2 नवंबर को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। भारतीय नौसेना ने जहाज का पता लगाकर उसे रोका और भारी हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों के कब्जे से चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित छुड़ा लिया। इस सफल मिशन के लिए भारतीय नौसेना को बधाई देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि इस अभियान से नौसेना की उच्च परिचालन तत्परता और पूरे क्षेत्र में समुद्री खतरों का निर्णायक रूप से सामना करने की उसकी क्षमता का पता चलता है।


feature-top