छ.ग : अमित शाह के रायपुर दौरे से पहले खाद्य विभाग के आदेश पर विवाद

feature-top

गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर आगमन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के खाद्य विभाग का एक आधिकारिक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस आदेश पत्र में खाद्य निरीक्षकों के साथ-साथ राशन दुकान (पीडीएस) संचालकों को राज्योत्सव समापन समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए जारी किए गए इस प्रशासनिक फरमान के सार्वजनिक होते ही राजनीतिक गलियारों में विवाद और चर्चाएं तेज हो गई हैं।


feature-top