तिहाड़ जेल में आफताब पूनावाला को मिली धमकी, कोर्ट से सुरक्षा का आदेश

feature-top

दिल्ली की अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि वे श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाएं। आफताब ने दावा किया था कि जेल में उसके साथ बंद अन्य कैदियों ने उसका चेहरा काट देने की धमकी दी है।

इस मामले में अभियोजन पक्ष के सबूत दर्ज कर रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरगुरवरिंदर सिंह जग्गी को आरोपी ने बताया कि कुछ कैदी पिछले 10 दिनों से उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे "जुगाड़ से बनाए गए हथियारों" से उसका चेहरा काट देंगे और उसे शारीरिक नुकसान पहुंचाएंगे।


feature-top