गुजरात : लॉरेंस बिश्नोई वाली साबरमती जेल में बम की धमकी, हाई अलर्ट जारी

feature-top

गुजरात में सुरक्षा एजेंसियों को 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है। अधिकारियों को एक अज्ञात ईमेल मिला है, जिसमें राज्य की जेलों में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। इन जेलों में साबरमती सेंट्रल जेल भी शामिल है, जहां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बंद है।

पुलिस ने 'बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड' (BDDS) और डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर तुरंत जेल परिसर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। साइबर क्राइम की टीमें ईमेल की तकनीकी जानकारी और IP एड्रेस की जांच कर रही हैं, ताकि धमकी देने वाले का पता लगाया जा सके।

 


feature-top