ED ने अनिल अंबानी की दो लग्जरी फ्लाइट समेत ₹510 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी समूह की ₹510 करोड़ की चल-अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं। इस कार्रवाई में दो चार्टर्ड विमान, महाराष्ट्र में छह जमीन के भूखंड, एक ऑफिस बिल्डिंग और तमिलनाडु में दो विंडमिल सहित बैंक जमा और निवेश शामिल हैं। रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े मामले में ₹247.12 करोड़ और रिलायंस होम फाइनेंस व रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस से जुड़े मामलों में ₹263.05 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की गई हैं। ED के मुताबिक, समूह पर बैंकों से मिले सार्वजनिक धन की हेराफेरी, फंड की अवैध निकासी और विदेशी टैक्स हेवन में पैसा भेजने के आरोप हैं। इस कार्रवाई के बाद समूह के खिलाफ कुर्क संपत्तियों का कुल मूल्य करीब ₹23,100 करोड़ हो गया है।


feature-top