यूथ ओलंपिक : मणिपुर की 15 वर्षीय लानचेनबी चानू ने रचा इतिहास

feature-top

मणिपुर की 15 वर्षीय खिलाड़ी राजकुमारी लानचेनबी चानू ने डकार 2026 यूथ ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह यूथ ओलंपिक में वुशु में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने महिलाओं की चांगक्वान कंबाइंड स्पर्धा में कुल 18.039 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। चानू ने पहली रूटीन के बाद चौथे स्थान पर रहने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में मिस्र की सोंडोस सोनबोल ने स्वर्ण और वेनेजुएला की वालेरिया अल्वाराडो ने रजत पदक जीता। यह डकार यूथ ओलंपिक में भारत का तीसरा पदक है।


feature-top