योगी सरकार का बड़ा ऐलान : दिवाली और होली पर मिलेगा मुफ्त LPG सिलेंडर

feature-top

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत पात्र परिवारों को दिवाली और होली के मौके पर एक-एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने राज्य में 1.89 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को रिफिल सब्सिडी बांटने के एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को एलपीजी सिलेंडर रिफिल के लिए सब्सिडी देने के लिए 1,500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, आदित्यनाथ ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत और केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी दी।


feature-top