महादेव ऐप केस : सट्टेबाजी के लिंक साबित न होने पर HC ने फ्रीज बैंक खाते से हटाई रोक

feature-top

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महादेव सट्टा ऐप मामले में फॉरेंसिक साक्ष्यों और सट्टेबाजी के ठोस सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए विशाखापत्तनम की एम/एस इंडिगो शिपिंग सर्विसेज के आईसीआईसीआई बैंक खाते को तत्काल अनफ्रीज करने का आदेश दिया है। अदालत ने खमतराई पुलिस और निचली अदालत के पूर्व आदेशों को निरस्त करते हुए कहा कि बिना किसी वित्तीय अपराध के साक्ष्य के केवल कारोबारी लेनदेन के आधार पर पूरी कंपनी का खाता फ्रीज रखना अनुचित है।


feature-top