छ.ग : डिप्टी CM विजय शर्मा ने राहुल गांधी को दी सार्वजनिक बहस करने की खुली चुनौती

feature-top

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नक्सलवाद के मुद्दे पर सार्वजनिक मंच पर खुली बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया है कि क्या उनमें राज्य में नक्सलवाद और इससे जुड़े सुरक्षा मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने का साहस है।

विजय शर्मा कहा कि यदि कांग्रेस और राहुल गांधी को लगता है कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों, सुरक्षा रणनीति या आत्मसमर्पण नीति में कोई कमी है, तो वे बस्तर की जमीनी सच्चाई और सुरक्षा मुद्दों पर सार्वजनिक मंच पर खुलकर सीधी बहस कर लें।


feature-top