पंजाब : AAP मोगा विधायक अमनदीप कौर के आवास समेत 7 ठिकानों पर ED की छापेमारी

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मोगा जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग की पंजाब अध्यक्ष और मोगा से विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा, उनके पति राकेश अरोड़ा, परिवार के सदस्यों और अन्य सहयोगियों के ठिकानों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई सरकारी और संस्थागत संपत्तियों को कथित तौर पर धोखाधड़ी से हथियाने और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के मामले में की गई है।

पंजाब के मोगा जिले में सरकारी और संस्थागत संपत्तियों को धोखाधड़ी से हथियाने और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के मामले में, केंद्रीय एजेंसी ने एक 'एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट' (ECIR) दर्ज की है। इसी सिलसिले में, पंजाब भर में सात जगहों पर सुबह-सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो अभी भी जारी है।


feature-top