महाराष्ट्र : सूखा संकट के बीच राज ठाकरे ने MNS का भव्य 'दीपोत्सव' किया रद्द

feature-top

महाराष्ट्र में कम बारिश और सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दादर स्थित ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में हर साल आयोजित होने वाले भव्य 'दीपोत्सव' को रद्द करने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि जब राज्य के 85 फीसदी हिस्से में किसान जल संकट और आर्थिक बदहाली से जूझ रहे हों, ऐसे समय में जश्न मनाना अनुचित है। इसके साथ ही राज ठाकरे ने जनता और कार्यकर्ताओं से भी इस बार आतिशबाजी व तड़क-भड़क से बचते हुए सादगी से दिवाली मनाने की अपील की है।


feature-top