ईरान का बड़ा फैसला : भारत, चीन, इराक और कतर जहाजों को होर्मुज प्रतिबंधों से मिली छूट

feature-top

पश्चिम एशिया में जारी भारी भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच ईरान ने एक बहुत बड़ा फैसला लेते हुए भारत, चीन, इराक और कतर के व्यापारिक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य में पारगमन प्रतिबंधों से पूरी तरह छूट दे दी है। ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के उपाध्यक्ष अहमद हयात-मोकाद्दम ने आधिकारिक तौर पर इस फैसले की पुष्टि की है। 


feature-top