उत्तराखंड HC : मंत्री रेखा आर्या के पति की FIR रद्द करने वाली याचिका हुई खारिज

feature-top

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने गिरधारी लाल साहू (उर्फ पप्पू गिरधारी) द्वारा दायर एक याचिका खारिज कर दी। गिरधारी लाल साहू राज्य कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति हैं। उन्होंने देहरादून के कैंट पुलिस थाने में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी (FIR) को रद्द करने की मांग करते हुए यह याचिका दायर की थी। 

याचिका पर सुनवाई करते हुए, जस्टिस आलोक महरा ने कहा कि लगाए गए आरोपों से प्रथम दृष्टया गंभीर संज्ञेय अपराधों का पता चलता है, और इन्हें केवल वैवाहिक विवाद मानकर खारिज नहीं किया जा सकता।


feature-top