सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से लेकर नशे तक, राहुल ने पंजाब सरकार को घेरा

feature-top

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब के नशे में रहने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। 4 नवंबर को संगरूर में कांग्रेस की 'इंसाफ रैली' को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि संसद में साथ रहने के दौरान सुबह 11 बजे भी मान के मुंह से शराब की गंध आती थी। उन्होंने कहा कि नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहे पंजाब का नेतृत्व ऐसा व्यक्ति नहीं कर सकता।

राहुल ने आरोप लगाया कि पंजाब की सरकार दिल्ली से नियंत्रित हो रही है और मुख्यमंत्री मान के बजाय अरविंद केजरीवाल तथा अमित शाह का प्रभाव चल रहा है। उन्होंने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हत्या से ठीक पहले उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी।


feature-top