महादेव सट्टा ऐप का सह-संस्थापक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

feature-top

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल को दुबई में स्थानीय अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हुई यह गिरफ्तारी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के महज तीन दिन बाद हुई है।

भारतीय एजेंसियों को अनौपचारिक माध्यमों से गिरफ्तारी की जानकारी मिली है, हालांकि UAE की ओर से अभी तक भारत को आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और CBI ने उप्पल को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, उप्पल दुबई से महादेव सट्टा नेटवर्क का मुख्य कॉर्पोरेट कार्यालय संचालित करता था और हवाला के जरिए सट्टे की रकम के लेन-देन में उसकी अहम भूमिका थी। एजेंसियों का अनुमान है कि 2019 से अब तक महादेव ऐप और उससे जुड़े नेटवर्क के जरिए करीब 80,000 से 94,000 करोड़ रुपये की अवैध कमाई हुई।


feature-top