शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में चल रही जांच

feature-top

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के वरिष्ठ नेता शरद पवार को पुणे के अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ घंटे बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि 85 वर्षीय पवार की हालत स्थिर है और उन्हें नियमित चिकित्सकीय जांच के लिए भर्ती किया गया है।

पवार को 2 नवंबर को खांसी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर आगे की जांच के लिए मुंबई स्थानांतरित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और आराम करने की सलाह दी। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अस्पताल में भीड़ नहीं लगाने की अपील की है।


feature-top