बंगाल : जमीन कब्जे के मामले में नया मोड़, TMC कार्यालय से एक करोड़ से ज्यादा कैश बरामद

feature-top

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सरिशा स्थित तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय से पुलिस ने 1.02 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय से पूछताछ के बाद की गई।

पुलिस ने कार्यालय से कुल 1,02,79,000 रुपये जब्त किए हैं। डायमंड हार्बर पुलिस के मुताबिक, सरकारी जमीन पर कथित कब्जे और मिट्टी चोरी के मामलों में गिरफ्तार सुमित रॉय से पूछताछ के दौरान अहम सुराग मिले थे। फिलहाल पुलिस और CID दोनों मामलों की जांच कर रही हैं।

पुलिस अब बरामद नकदी के स्रोत और पार्टी कार्यालय का संचालन करने वालों की भूमिका की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह परिसर स्थानीय विधायक शमीम अहमद से भी जुड़ा हुआ है। हालांकि, नकदी के स्रोत और मामले में अन्य लोगों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।


feature-top