पूर्व हॉकी कप्तान एमएम सोमैया के घर से 1980 ओलंपिक गोल्ड मेडल चोरी

feature-top

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और तीन बार के ओलंपियन एमएम सोमैया के बेंगलुरु स्थित घर से 1980 मॉस्को ओलंपिक का गोल्ड मेडल चोरी हो गया है। चोरों ने इसके अलावा तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय पदक, सोने-चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद भी चुरा लिए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत 3.53 लाख रुपये बताई गई है।

सोमैया परिवार के साथ अपने पैतृक स्थान कूर्ग गए थे। इसी दौरान दो चोरों ने उनके न्यू टिप्पसंद्रा स्थित घर का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता पड़ोसी की सूचना पर चला।

चोरी हुए अन्य पदकों में 1982 एशियाई खेलों का रजत, 1982 चैंपियंस ट्रॉफी का कांस्य और 1986 एशियाई खेलों का कांस्य पदक शामिल हैं। सोमैया ने इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर पदकों की बरामदगी सुनिश्चित करने की अपील की है। इंदिरानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश के लिए दो विशेष टीमें गठित की हैं।


feature-top