पंजाब : CM भगवंत मान पर राहुल गांधी के 'शराब' टिप्पणी पर विवाद

feature-top

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में राहुल गांधी की टिप्पणियों को "बेहद ओछी" करार दिया और कहा कि उनके कद के नेता को ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं। संसद में मान के शराब पीकर आने के गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए, AAP दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आरोप लगाने से कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस और BJP पर मिलकर पंजाब को निशाना बनाने का आरोप लगाया।


feature-top