बिहार : वैवाहिक विवाद के आरोपों घिरे IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह पद से बेदखल

feature-top

बिहार सरकार ने राज्य पुलिस प्रशासन में फेरबदल का आदेश दिया, जिसके तहत पांच IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया और एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इन प्रमुख बदलावों के अंतर्गत, खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (SP) भानु प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय (PHQ) में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। हाल ही में अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के कारण वे चर्चा में रहे थे।


feature-top