दिल्ली : चावड़ी बाजार में 3 मंजिला इमारत ढहने से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

feature-top

पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास 'गली सितारा' में हुई। दमकल विभाग की कम से कम छह गाड़ियां, जिनमें पानी के टैंकर और बचाव वाहन शामिल हैं, मौके पर पहुंच गई हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीम मौके पर बचाव अभियान चला रही है।


feature-top