DA बकाया मामला : पंजाब मुख्य सचिव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अवमानना कार्यवाही पर लगी रोक

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा के खिलाफ शुरू की गई आपराधिक अवमानना (क्रिमिनल कंटेंप्ट) की कार्यवाही पर रोक लगा दी। यह मामला राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबित महंगाई भत्ते (DA) के बकाये के भुगतान के संबंध में हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने से जुड़ा था। सुप्रीम कोर्ट ने इस विवाद को लेकर एक शीर्ष नौकरशाह को जेल भेजने की जरूरत पर सवाल उठाया।


feature-top