अयोग्यता विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने TMC बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट के एक नेता की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इस याचिका में पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश देने की मांग की गई थी कि वे बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की अर्जी पर जल्द फैसला लें।

कोर्ट ने याचिकाकर्ता से हाई कोर्ट जाने को कहा। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय द्वारा दायर इस याचिका का निपटारा करते हुए उन्हें कलकत्ता हाई कोर्ट जाने का सुझाव दिया।


feature-top