चुनाव आयोग का बड़ा फैसला : 6 राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

feature-top

चुनाव आयोग ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में मतदाता सूचियों के वार्षिक 'विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण' की घोषणा की। मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र मतदाताओं, विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों को पंजीकृत करना है। साथ ही, यह उन लोगों से भी अग्रिम आवेदन स्वीकार करने की सुविधा देती है जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर, 2027 को मतदाता बनने के लिए पात्र हो जाएंगे।


feature-top