तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से बाघ की मौत

feature-top

तमिलनाडु के तेनकासी जिले में पलारुवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4-5 साल के एक नर बाघ की मौत हो गई। पश्चिमी घाट के संवेदनशील कोल्लम-शेनकोट्टई रेलमार्ग पर हुई यह घटना राज्य में ट्रेन से बाघ की मौत का पहला दर्ज मामला है।

हादसा भगवतीपुरम और आर्यनकावु रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। करीब 250 किलो वजन का बाघ रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। पोस्टमार्टम में उसके सिर की हड्डी टूटने और मस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुंचने की पुष्टि हुई।

घटना के बाद वन विभाग ने दक्षिण रेलवे से रात के समय इस रेलखंड पर ट्रेनों की गति 60 से घटाकर 30 किलोमीटर प्रति घंटे करने की मांग की है। साथ ही इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाई गई है और बाघ की आवाजाही का पता लगाने के लिए केरल के वन अधिकारियों के साथ जांच की जाएगी।


feature-top