दिल्ली : चावड़ी बाजार इमारत हादसे के बाद 3 ठेकेदार गिरफ्तार

feature-top

दिल्ली पुलिस ने पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को हुई इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि जिन तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या, जो हत्या की श्रेणी में नहीं आती) के तहत मामला दर्ज किया गया है, उन्हें फरीदाबाद की दौज तहसील के सिरोही गांव से गिरफ्तार किया गया।


feature-top