असम : ऑयल इंडिया टैंक फार्म में लगी भीषण आग, 1 की मौत 6 गंभीर रूप से घायल

feature-top

असम के डिब्रूगढ़ जिले के तेंगाखत में ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) के इंटरमीडिएट टैंक फार्म (ITF) में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। OIL की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, यह आग सुबह करीब 9:05 बजे उस समय लगी जब वहां मेंटेनेंस का काम चल रहा था।

कंपनी ने बताया कि एक व्यक्ति की चोटों के कारण मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (AMCH) और OIL अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


feature-top