पंजाब : कर्मभूमि एक्सप्रेस की 4 बोगियों में लगी भीषण आग, यात्रियों में हड़कंप

feature-top

पंजाब के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस के इंजन से पांचवें डिब्बे में आग लगने की सूचना मिली।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालाँकि, असल कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। मौके की तस्वीरों में कई डिब्बों से आग की लपटें और धुआँ उठता दिखाई दिया, जबकि रेलवे अधिकारी और आपातकालीन कर्मी स्थिति को संभालने में जुटे थे।


feature-top