केरल में जन्मी नित्या रमन बनीं लॉस एंजिलिस की मेयर, रचा इतिहास

feature-top

भारतीय मूल की नित्या रमन ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर की मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई और भारतीय-अमेरिकी मेयर बन गई हैं। नतीजों में 45 वर्षीय डेमोक्रेट नेता ने मौजूदा मेयर करेन बास को हराकर 52 प्रतिशत वोट हासिल किए।

केरल के त्रिशूर में जन्मी नित्या का परिवार उनके बचपन में अमेरिका चला गया था। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से सोशल स्टडीज में स्नातक और MIT से अर्बन प्लानिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने भारत में दिल्ली की झुग्गी बस्तियों के अधिकारों के लिए काम किया और चेन्नई में 'ट्रांसपेरेंट चेन्नई' पहल शुरू की थी।

वर्ष 2020 में वह लॉस एंजिलिस सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं। उनका कार्यकाल 14 दिसंबर 2026 से शुरू होगा। मेयर के रूप में उनकी प्राथमिकताओं में आवास संकट, सार्वजनिक परिवहन और बेघर लोगों की समस्या से निपटना शामिल है।


feature-top