शराब घोटाला विवाद : पूर्व आबकारी आयुक्त के बयान के बाद विपक्ष हमलावर, CPI(M) ने मांगा इस्तीफा

feature-top

पूर्व आबकारी आयुक्त सीरम सांबाशिवा राव ने अपने पद से मुक्त किए जाने से कुछ समय पहले राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें उन्होंने आबकारी विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने और रिश्वत वसूलने का आरोप लगाया था। राव, जो आबकारी आयुक्त और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे, का तबादला कर दिया गया और उन्हें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया।


feature-top