बॉलीवुड अभिनेताओं को धमकाने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'हरी बॉक्सर' अमेरिका से गिरफ्तार

feature-top

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) से मिली जानकारी के आधार पर, अमेरिकी अधिकारियों ने कल रात कैलिफोर्निया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य और मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर हरिचंद जाट (जिसे 'हरी बॉक्सर' के नाम से जाना जाता है) को हिरासत में ले लिया। मुंबई में बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद से ही, भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां बॉक्सर की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रख रही थीं।


feature-top