विजयवाड़ा आतंकी मामला : 12 में से 2 आरोपियों को मिली NIA कोर्ट से डिफॉल्ट जमानत

feature-top

विजयवाड़ा टेरर लिंक्स मामले के 12 आरोपियों में से दो को 'डिफ़ॉल्ट बेल' पर रिहा कर दिया गया है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने मंगलवार को बताया कि विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत द्वारा उन्हें ज़मानत दिए जाने के चार दिन बाद यह रिहाई हुई है।

आरोपी की ओर से पेश होने वाले बचाव पक्ष के वकील अब्दुस सलीम ने बताया कि सईदा बेगम को मंगलवार को राजामहेंद्रवरम की विशेष महिला जेल से रिहा किया गया, जबकि शादमान दिलकश को उसी जेल से सोमवार को रिहा किया गया था।


feature-top