सोनिया गांधी की किताब पर BJP का हमला, कहा - यह 'वाइटवॉशिंग' है, 'अपनापन' नहीं

feature-top

बीजेपी ने सोनिया गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी हाल ही में जारी संस्मरण पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के जरिए आपातकाल (इमरजेंसी) के दौर को कम गंभीर दिखाने और नेहरू-गांधी परिवार को जांच-पड़ताल से बचाने की कोशिश की है।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन ने कहा कि इस किताब का नाम 'व्हाइटवॉशिंग' (दोषों पर पर्दा डालना) रखा जाना ज्यादा सटीक होता। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका मकसद कांग्रेस सरकारों के दौरान लिए गए फैसलों को 'मीठा बनाकर' (यानी उन्हें बेहतर रूप में) पेश करना था।


feature-top