आंध्र प्रदेश : पूर्व YSRCP नेता विजय साई रेड्डी ने लॉन्च की 'परिवर्तन राजनीति पार्टी'

feature-top

YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के पूर्व नेता वी. विजय साई रेड्डी ने 'परिवर्तन राजनीति पार्टी' (PRP) लॉन्च की। उन्होंने इस नए क्षेत्रीय राजनीतिक दल को YSR कांग्रेस और सत्ताधारी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के विकल्प के रूप में पेश किया है।

राज्यसभा के पूर्व सांसद ने विजयवाड़ा के कन्वेंशन सेंटर में अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह तारीख और समय उन्होंने ज्योतिषियों की सलाह पर चुना है। उन्होंने केसरिया और सफेद रंग का एक झंडा पेश किया, जिसके बीच में पारंपरिक धर्म चक्र बना हुआ है। साई रेड्डी ने कहा कि उनकी पार्टी का नारा होगा - "राष्ट्र के लिए, धर्म के लिए।"


feature-top