TMC नेता और बंगाल के पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास का निधन

feature-top

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल विश्वास का 72 वर्ष की उम्र में कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले करीब तीन सप्ताह से गंभीर रूप से बीमार थे। हार्ट बाईपास सर्जरी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और वह मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर से जूझ रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया।


feature-top