दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का आगाज

feature-top

नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में दो दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव आज 12 नवंबर से शुरू हो गया है। जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित यह महोत्सव 13 नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य आदिवासी साहित्य, लोक परंपराओं और लुप्त होती जनजातीय भाषाओं का संरक्षण एवं प्रचार करना है। इस वर्ष इसकी थीम 'मौखिक परंपरा से समकालीन जनजातीय साहित्य तक' रखी गई है। यह आयोजन 15 नवंबर को मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में हो रहा है।


feature-top