कोलकाता : एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी देने वाला यात्री गिरफ्तार

feature-top

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के पुरुष यात्री को कोलकाता-मुंबई एयर इंडिया उड़ान को हाईजैक करने की धमकी के मामले में पकड़ा गया है। इस धमकी के कारण बुधवार को बंगाल की राजधानी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया था।

यह घटना एयर इंडिया की उड़ान AI 2772 (एयरबस A320, VT-TNH) से जुड़ी है, जिसे बुधवार सुबह मुंबई के लिए रवाना होना था। केबिन क्रू को विमान के शौचालय में हाथ से लिखा एक नोट मिला, जिसमें विमान को हाईजैक करने की चेतावनी दी गई थी। नोट में कहा गया था कि विमान को सुबह हाईजैक कर लिया जाएगा।


feature-top