केंद्र सरकार ने 'स्टैंड-अप इंडिया' और 'मुद्रा योजना' को अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ाने की दी मंजूरी

feature-top

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दो क्रेडिट गारंटी योजनाओं को पांच साल और जारी रखने की मंजूरी दी है। इसके तहत 'स्टैंड-अप इंडिया' फंड के लिए 4,111 करोड़ रुपये और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के अंतर्गत 'माइक्रो यूनिट्स' फंड के लिए 5,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं, SC/ST वर्ग के लोगों और सूक्ष्म उद्यमियों को बिना किसी गिरवी (कोलैटरल) के ऋण उपलब्ध कराना है।


feature-top