रंगदारी मामला : अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली जान से मारने की धमकी

feature-top

दिल्ली पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी की जांच कर रही है। यह धमकी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दी गई है, जिसमें फोन करने वाले ने 7 करोड़ रुपये की मांग की है। इस धमकी के बारे में तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने दिल्ली पुलिस को बताया कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेज मिला था, जिसने खुद को विदेश से जुड़े इस गैंग का सदस्य बताया।


feature-top