मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और मेयर ऑफिस को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

feature-top

ईमेल के जरिए मुंबई में कई जगहों पर बम धमाकों की धमकी दी गई, जिनमें मेयर का कार्यालय और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का बंगला 'जलसा' भी शामिल हैं। ईमेल में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का भी जिक्र था। पुणे नगर निगम को भी इसी तरह की धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद शिवाजीनगर स्थित निगम मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।


feature-top