एनसीपी के दोनों गुटों का विलय नहीं होगा : सुप्रिया सुले

feature-top

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की अटकलों को खारिज कर दिया है। NDTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोनों दलों के विलय का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। अजित पवार के जीवित रहते विलय को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन उनके निधन के बाद यह मामला पूरी तरह समाप्त हो गया।

सुले ने शरद पवार, पार्थ पवार और अन्य नेताओं की मुलाकातों को सामान्य पारिवारिक एवं राजनीतिक गतिविधियां बताते हुए विलय से जोड़ने से इनकार किया। उन्होंने परिसीमन विधेयक पर भी कहा कि फिलहाल यह मुद्दा केवल टीवी बहसों तक सीमित है और सरकार की ओर से कोई मसौदा विधेयक पेश नहीं किया गया है।


feature-top