दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई

feature-top

देश में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर 2026 में बढ़कर 6.09% पहुंच गई, जो पिछले दो वर्षों का सर्वोच्च स्तर है। जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में यह दर 5.54% थी। महंगाई दर पहली बार अक्टूबर 2024 के बाद RBI की 6% की ऊपरी सीमा को पार कर गई है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी इसका प्रमुख कारण रही। अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 8.94% हो गई। इस दौरान प्याज की कीमतों में 116.22%, लहसुन में 60.74% और अदरक में 48.32% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई 6.63%, जबकि शहरी क्षेत्रों में 5.41% रही।


feature-top