इंजीनियरिंग के बाद मेडिकल शिक्षा में IIT की एंट्री, MD के 12 सीटों की शुरुआत

feature-top

IIT खड़गपुर ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मान्यता प्राप्त पोस्टग्रेजुएट मेडिकल (MD) पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही संस्थान देश का पहला IIT बन गया है, जहां MD की पढ़ाई होगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से छह विशेषज्ञताओं में कुल 12 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें जनरल मेडिसिन, रेडियोलॉजी, फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन और बायोकेमिस्ट्री शामिल हैं। MBBS डिग्रीधारकों को NEET-PG 2026 की काउंसलिंग के जरिए प्रवेश मिलेगा। चिकित्सा प्रशिक्षण डॉ. बी.सी. रॉय मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल रिसर्च सेंटर में दिया जाएगा।


feature-top