‘बंदूकें शांत होने तक देर हो जाएगी’, फारूक अब्दुल्ला ने की भारत-पाक वार्ता की पैरवी

feature-top

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल बातचीत शुरू करने की अपील की है। जम्मू में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजनीतिक विवादों का समाधान सैन्य टकराव से नहीं हो सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सभी बंदूकें शांत होने का इंतजार किया गया, तो बहुत देर हो जाएगी। अब्दुल्ला ने पाकिस्तान से आतंकवाद छोड़ने को कहा और दोहराया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।

उन्होंने यूरोपीय संघ का उदाहरण देते हुए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) को फिर से सक्रिय करने की भी अपील की। इस बीच, भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने उनके बयान की आलोचना करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।


feature-top