मणिपुर के 17 वर्षीय अंबेकर मीतेई ने यूथ ओलंपिक में रचा इतिहास, भारत को पहला बॉक्सिंग गोल्ड

feature-top

मणिपुर के 17 वर्षीय मुक्केबाज लैरेनलाकपम अंबेकर मीतेई ने डकार यूथ ओलंपिक में इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को 3-2 से हराकर भारत को यूथ ओलंपिक में बॉक्सिंग का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। मुकाबले के पहले राउंड में पिछड़ने के बाद अंबेकर ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।

साधारण परिवार से आने वाले अंबेकर के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि मां सिलाई का काम करती हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद माता-पिता ने उनके प्रशिक्षण के लिए 200 रुपये में सेकंड हैंड साइकिल खरीदी, ताकि वे रोजाना बॉक्सिंग अकादमी जा सकें। उनकी इस उपलब्धि ने भारतीय मुक्केबाजी में नया इतिहास दर्ज किया है।


feature-top