केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के संगठन IRF पर प्रतिबंध की अवधि 5 साल बढ़ाई

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने विवादास्पद टीवी उपदेशक जाकिर नाइक की संस्था 'इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन' (IRF) पर लगे प्रतिबंध को 'गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम' (UAPA) के तहत पांच और वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि यह संस्था राष्ट्रीय सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए हानिकारक गतिविधियों में शामिल रही है।


feature-top