त्रिपुरा : आदिवासी समुदाय पर विवादित बयान को लेकर BJP विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी

feature-top

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा के अपने विधायक तफज्जुल हुसैन को एक 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। यह नोटिस उनके उन कथित अपमानजनक बयानों को लेकर दिया गया है, जो उन्होंने मूल निवासी समुदायों की जीवनशैली के बारे में दिए थे। नोटिस में हुसैन से आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया और उनसे सात दिनों के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा गया; ऐसा न करने पर पार्टी उचित कार्रवाई करेगी।


feature-top