मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए कई वाहन, 22 लोग घायल

feature-top

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे (मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे) पर एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें 20 वाहन आपस में टकरा गए। एक तेज रफ्तार ट्रक के वहां खड़ी गाड़ियों से टकरा जाने के कारण 20 से 22 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 से 6 लोगों की हालत गंभीर है।

घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब हाईवे पर एक टैंकर पलट गया। सुबह पुलिस मौके पर पहुंचकर पलटे हुए टैंकर को हटाने का काम कर रही थी और एहतियात के तौर पर उन्होंने उस रास्ते पर करीब 40 से 50 वाहनों को रोक रखा था।


feature-top