पंजाब : सांसद अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार के लिए मिली 1 दिन की अंतरिम जमानत

feature-top

पंजाब के स्थानीय अदालत ने जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को एक दिन की अंतरिम जमानत दे दी, जिससे उन्हें अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिल गई। उनकी दादी का रविवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

इस घटनाक्रम की पुष्टि 'अकाली दल वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रवक्ता शमशेर सिंह पधरी ने की। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद नेता शनिवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पंजाब पहुंचेंगे।


feature-top