गुजरात हिट-एंड-रन मामला : बाइक सवार की मौत के बाद BJP विधायक का भतीजा गिरफ्तार

feature-top

गुजरात में बीजेपी के एक विधायक के भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने अपनी रेंज रोवर चलाते हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान ले ली और दूसरे को घायल कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हर्षभाई पुरबिया के रूप में हुई है, जो उस रैपिडो बाइक के पीछे बैठे थे जिसे रेंज रोवर ने टक्कर मारी।

इस हादसे में रैपिडो का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी राघवेंद्र कुशवाहा, बापू नगर के विधायक दिनेशसिंह कुशवाहा का भतीजा है। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय राघवेंद्र रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ा है।


feature-top